चौथम के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य:अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा, घाटों पर दिखी बेहतर साफ-सफाई और सजावट
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। प्रखंड के कुल 45 छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर बेहतर साफ-सफाई और आकर्षक सजावट की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और मनमोहक लग रहा था। इस दौरान सभी वर्गों के लोग सामाजिक समरसता के साथ पूजा-अर्चना में जुटे। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर संध्याकालीन पूजा संपन्न की। अब अहले सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के इस महापर्व का समापन होगा।
Oct 27, 2025 - 18:59
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.