चंडीगढ़ में HIV पर रात का पहरा:20 हॉटस्पॉट चिन्हित, 55 संक्रमित मिले; देश का पहला 'रास' अभियान
एचआईवी संक्रमण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने देश में पहली बार रात के समय विशेष अभियान शुरू किया है। ‘रास’ (रात्रि एड्स सुरक्षा) नामक इस पहल के तहत शहर के 20 संवेदनशील क्षेत्रों में रात 7 बजे से 12 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें और स्वयंसेवी संस्थाएं लोगों तक पहुंचकर काउंसलिंग, एचआईवी जांच और जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सामाजिक झिझक और बदनामी के डर से कई लोग दिन के समय एचआईवी जांच कराने से बचते हैं। इसे देखते हुए रात के समय लोगों तक पहुंचकर उन्हें जांच और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल के साथ चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है, जहां एचआईवी जागरूकता और जांच के लिए इस तरह का रात्रिकालीन अभियान शुरू किया गया है। अब पढ़ें अभियान के 4 पॉइंट्स:- मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. सद्भावना पंडित ने कहा कि चंडीगढ़ ऐसा अभियान चलाने वाला देश का पहला शहर है। इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है और अन्य राज्यों द्वारा भी इसे अपनाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात के समय विशेष टीमें हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर जांच और जागरूकता का काम कर रही हैं। लोगों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।



