गुरुग्राम में आमजन के लिए 'सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर' शुरू:लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स, जल-सीवरेज सहित कई सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी
गुरुग्राम शहर के नागरिकों को नगर निगम से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर' की स्थापना की गई है। नगर निगम गुरुग्राम ने यह केंद्र वार्ड-25, सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुरू किया है। इस केंद्र के माध्यम से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नागरिक यहां आकर अपनी कई आवश्यक सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्य आसानी से करवा सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और सेवाओं की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा सरल बनेगी। 'सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर' में नागरिकों को नगर निगम से संबंधित कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें मुख्य रूप से प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित सेवाएं, जल एवं सीवरेज से जुड़े कार्य, चालान भुगतान, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण और हरियाणा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नगर निगम गुरुग्राम और शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित अन्य प्रशासनिक सेवाएं भी इस केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाएंगी, ताकि नागरिकों को अधिकतम सुविधा मिल सके। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि शहरवासियों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से मिले। उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी शिकायतें, दस्तावेज़ संबंधी कार्य और भुगतान से जुड़े मामलों को भी यहां आसानी से पूरा कर सकेंगे। निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम से जुड़ी सेवाओं के लिए 'सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर', कम्युनिटी सेंटर वार्ड-25, सेक्टर-14 का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र और व्यवस्थित तरीके से हो सके।