कैमूर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार 2 घायल, एक वाराणसी रेफर
कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा सलथुआं पंचायत के डंगरी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसमें दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव निवासी रघुवर चौधरी के पुत्र कृष्णा चौधरी के रूप में हुई है। इस हादसे में डंडोरी निवासी संतोष सिंह और सिलौंधा गांव के विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विनोद सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तीनों युवक तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेशनल हाईवे से डंडोरी की ओर जा रहे थे। डंगरी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णा चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
Jan 2, 2026 - 11:48
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.