'बाबरी नाम पर मस्जिद निर्माण का विरोध':शाहनवाज हुसैन बोले- अटैकर के नाम पर निर्माण सौहार्द बिगाड़ सकता; बंगाल में भाजपा की जीत तय
जिला अतिथि गृह, दरभंगा में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति, आने वाले विधानसभा चुनाव और बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को लेकर बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और राज्य में परिवर्तन तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है, जिससे जनता में व्यापक आक्रोश है। भ्रष्टाचार-विकास की उपेक्षा से त्रस्त जनता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल की जनता अब कुशासन, भ्रष्टाचार और विकास की उपेक्षा से त्रस्त है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर इस बार राज्य में स्थिर और विकासोन्मुखी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा बंगाल की जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाया, जिससे लोगों में नाराजगी है। भाजपा इस चुनाव में सुशासन, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बना रही है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर किए जा रहे कथित निर्माण को लेकर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी आक्रांता के नाम पर देश में मस्जिद का निर्माण नहीं होना चाहिए। मस्जिद से किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी आक्रांता के नाम पर निर्माण सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकता है। भाजपा ऐसे प्रयासों का विरोध करती है जो देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करें। प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण पद दिए जाने पर खुशी जताई शाहनवाज हुसैन ने बांग्लादेश की नई सरकार में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण पद दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और अत्याचार बंद होंगे और भारत-बांग्लादेश के संबंध पहले की तरह मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बांग्लादेश की नई सरकार को बधाई दी है और दोनों देशों के संबंध और बेहतर होने की संभावना है। प्रेस वार्ता से शाहनवाज हुसैन ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, उपाध्यक्ष विकास रजक, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक पंजियार, के.पी. पप्पु, विनोद सहनी, गुलशन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।