मधुबनी में बांग्लादेशी बताकर युवक को पीटा गया:सुपौल का रहने वाला है पीड़ित, फेरी का काम करता; FIR दर्ज
मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बांग्लादेशी बताकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना 30 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई घटना की वीडिो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई की है। पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर राजनगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार का कहना है कि अभियुक्तों की पहचान भी कर ली गई है। 30 दिसंबर का है मामला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को बांग्लादेशी कहकर पीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल का सत्यापन किया और त्वरित कार्रवाई शुरू की।जांच में पता चला कि यह घटना 30 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव में हुई थी। पीड़ित व्यक्ति बांग्लादेश का नहीं, बल्कि सुपौल जिले का निवासी है और फेरी का काम करता है। राजनगर थाना ने पीड़ित से संपर्क स्थापित किया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित वहीं इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।मधुबनी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या उत्तेजक वीडियो साझा न करें, जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े। पुलिस न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Jan 2, 2026 - 11:48
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.