कुरुक्षेत्र में 68 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार:5% रिटर्न का लालच दिया, अरबाज खान बताने आए थे स्कीम, घर बेचकर लगाए पैसे

कुरुक्षेत्र पुलिस ने मेटा-एफ कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 68 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी आयुष हाल निवासी आम्रपाली गोल फोम ग्रेटर नोएडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों से 100 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया। इससे पहले पुलिस ने कंपनी के ओनर गौरव प्रताप को पकड़ा था। कंपनी के ओनर्स ने अपने इन्वेस्टर्स को हर महीने 4-5 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया था। लोग कंपनी के साथ जुड़ जाएं, इसलिए 2023 में एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान को भी प्रमोशन के लिए बुलाया गया। कंपनी ने हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के इन्वेस्टर्स को स्कीम का लालच देकर फंसाया था। 5 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया थाना सदर थानेसर में 8 दिसंबर को राजेश जैन निवासी कैलाश नगर दिल्ली ने बताया था कि वह अपने जानकर के जरिए गौरव प्रताप निवासी सेक्टर-5 के सम्पर्क में आया था। आरोपी ने अपनी कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने पर बदले में 5 प्रतिशत रिटर्न देने का भरोसा दिया था। आरोपी ने दावा किया था कि उसकी कंपनी सरकारी ठेके लेती है। 68 लाख रुपए किए इन्वेस्ट आरोप की बातों में आकर उसने अपना घर बेच कर करीब 68 लाख रुपए उसकी कंपनी में लगा दिए। शुरू में आरोपी ने उसे वादे के मुताबिक रिटर्न दिया, लेकिन बाद में कंपनी का घाटा दिखाकर रिटर्न देना बंद कर दिया। आरोपी उसके पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच इकोनॉमिक सेल को सौंपी गई। दूसरे आरोपी को भेजा जेल इकोनॉमिक सेल ने मामले की जांच करते हुए आरोपी गौरव प्रताप को 10 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। आगे जांच करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी आयुष को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के ऑर्डर से आरोपी को जेल भेज दिया। कंपनी अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

Feb 19, 2026 - 18:49
 0