कुरुक्षेत्र में गुड-शक्कर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग:2 कर्मचारी झुलसे, शॉर्ट-सर्किट, हाईथ्रम ऑयल से भड़की, मालिक बोला- लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुड और शक्कर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के 2 कर्मी झुलस गए। उनको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक कर्मी को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री मालिक नवनीत मलिक ने बताया कि उनकी पिहोवा के सारसा गांव में गुड और शक्कर बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही कर्मियों ने उस पर काबू पाने की कोशिश की। ऑयल की वजह से भड़क गई जैसे ही आग की लपटें बॉयलर में हाईथ्रम ऑयल तक पहुंची तो तेजी से भड़क गई। आग लपटें फैक्ट्री की छत से ऊपर पहुंच गई। इससे काले धुएं का गुबार दूर से भी दिखाई दिया। इस घटना में उनके 2 कर्मी छत्रपाल और अमन झुलस गए। दोनों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां पहुंची नवनीत मलिक ने बताया कि उन्होंने तुरंत मामले की सूचना डायल-112 और फायर ब्रिगेड को पहुंचाई। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इससे उनका काफी नुकसान हो गया। 50 लाख के नुकसान की आशंका नवनीत मलिक ने बताया कि आग की वजह से उनका करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग की वजह से फैक्ट्री में लगा करीब 25 लाख रुपए का सोलर सिस्टम, शैड, बॉयलर और स्टीम मशीनें जलकर राख हो गई। करीब 2 साल पहले फैक्ट्री लगाई थी।

Oct 27, 2025 - 18:58
 0