किशनगढ़बास में ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई:43 शिकायतें मिलीं, कलेक्टर ने मौके पर निपटारे के निर्देश दिए

खैरथल-तिजारा जिले में आमजन की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पंचायत समिति किशनगढ़बास के वीसी सभागार में हुई इस जनसुनवाई में कलेक्टर अतुल प्रकाश मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई में कुल 43 शिकायतें मिली जनसुनवाई के दौरान कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा एक मामले का तुरंत निपटारा किया गया। शेष शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। इनमें पंचायती राज और रसद विभाग से 8-8, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से 6, बिजली विभाग से 5, नगर पालिका से 4, राजस्व विभाग से 4, RIDCOR से 2, बीड़ा भिवाड़ी से 1 और पेंशन से संबंधित 2 मामले शामिल थे। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इस जनसुनवाई में किशनगढ़बास उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Apr 9, 2026 - 18:22
 0