डूंगरपुर में धूलभरी हवाओं के साथ बारिश:बिजली गुल होने से लोग परेशान, तापमान घटने से गर्मी से मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते डूंगरपुर में शाम के समय मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और अचानक से तेज धूलभरी हवाएं चलने लगी ओर फिर पहले बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। शाम 7 बजे तेज बरसात का दौर चल रहा है। इससे दिनभर की गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिली। वहीं, बारिश का दौर शुरू होते ही डूंगरपुर शहर समेत जिले के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई।। डूंगरपुर जिले में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। सुबह से ही तेज गर्मी और उमस का असर रहा। इससे लोग दिनभर की गर्मी से बेहाल रहे। वही शाम 6 बाजे बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और फिर हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के साथ धूल उड़ने लगी। वहीं, साढ़े 6 बजे बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया।।करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी ओर हवाओं के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी बहने लगा। बादलों की तेज गर्जना ओर बिजली चमकने के साथ बारिश का दौर चलता रहा। बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर की गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिली। बारिश का दौर शुरू होते ही डूंगरपुर शहर में बिजली गुल हो गई। इसके अलावा जिले के कई गांवों में भी बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

May 5, 2026 - 21:56
 0