'सद्गुरु की झलक देखने देवघर से पटना आई हूं':बापू सभागार में प्रोग्राम, 4 हजार से अधिक लोग सद्गुरु को सुनने पहुंचे
पटना के बापू सभागार में आज 'एन इवनिंग विद सद्गुरु' कार्यक्रम हो रहा है। सद्गुरु को सुनने के लिए करीब 4 हजार लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम सद्गुरु के पटना दौरे का मुख्य आकर्षण है। देवघर की रहने वाली नंदनी रूपम ने बताया कि पहली बार बिहार में सद्गुरु का प्रोग्राम हो रहा, जिसे देखने के लिए काफी दूर से यहां पहुंची हूं। मैं काफी उत्साहित भी हूं। सद्गुरु के प्रोग्राम को अक्सर देखती हूं और इनके प्रोग्राम से काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। मैं उनसे बहुत सीखती और हर बार जब भी मैं उनसे मिलती हूं बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। मैं इस प्रोग्राम को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं। उनकी एक झलक ही मेरे लिए बहुत है। सद्गुरु के वीडियो देखकर मान को शांति मिलती है पटना के रहने वाले नवजीत आनंद ने बताया कि मैने कोविड के समय सद्गुरु का वीडियो देखना शुरू किया, जो मन को राहत देने वाला था। उसी समय मैं सद्गुरु से जुड़ा। नवजीत आनंद ने बताया कि मैं आईटी में काम करता हूं। लगातार 9 घंटे कंप्यूटर के सामने समय बिताना काफी स्ट्रेसफूल और प्रेशर बिल्ट करता है, लेकिन इनके प्रोग्राम और प्रवचन सुनकर मेरे अंदर काफी ऊर्जा आती है। सद्गुरु की बातों पर अमल करके जीवनशैली में बदलाव हो सकता पटना के रहने वाले हर्षवर्धन ने बताया कि अध्यात्म में शुरू से ही मेरी काफी रुचि रही है और सद्गुरु के प्रति मेरी आस्था काफी है। क्योंकि उनकी बातों को अगर जिंदगी में अमल किया जाए तो जीवन शैली में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। सीएम सम्राट चौधरी भी पहुंच सकते हैं सद्गुरु जग्गी वासुदेव के कार्यक्रम को लेकर बापू सभागार के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभागार में प्रवेश केवल वैध पास की जांच के बाद ही दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, जो पूरे परिसर की निगरानी कर रहे हैं। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभागार परिसर में एंबुलेंस, मेडिकल टीम और डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है।
Jun 27, 2026 - 21:03
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.