किच्छा कोतवाली पुलिस और SOTF कुमाऊँ ने अवैध स्मैक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

किच्छा कोतवाली पुलिस और SOTF कुमाऊँ ने अवैध स्मैक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Jul 8, 2026 - 22:56
 0
किच्छा कोतवाली पुलिस और SOTF कुमाऊँ ने अवैध स्मैक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

किच्छा कोतवाली पुलिस और SOTF कुमाऊँ ने अवैध स्मैक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

*कोतवाली किच्छा पुलिस और SOTF कुमाऊँ ने प्रतिषिद्ध पदार्थ (91.16 )ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आपराधिक पूर्ववृत्त के अभियुक्त को रॅंगे हाथ किया गिरफ्तार*_  

             माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के *"नशामुक्त उत्तराखण्ड"* के संकल्प को धरातलीय यथार्थ में परिणत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ, *रिद्धिम अग्रवाल महोदया* व श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर *श्री अजय गणपति* द्वारा परिक्षेत्र व जनपद में नशे का अवैध कारोबार चलाने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे व्यापक अभियान *ऑपरेशन प्रहार* के अंतर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर *श्री उत्तम सिंह नेगी* व क्षेत्राधिकारी सितारगंज *श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी* के निकट पर्यवेक्षण में *कोतवाली किच्छा पुलिस एवं एसओटीएफ, कुमाऊँ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा* आज दिनांक 07.07.2026 को एक व्यक्ति मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना कोतवाली किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड के कब्जे से *91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) एवं स्मैक विक्रय से अर्जित रुपये 3500/. की बरामदगी* पर गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त मलकीत सिंह पूर्व में कोतवाली किच्छा में पंजीकृत अभियोग एफआईआर संख्या 146/2026 अंतर्गत धारा 8/21 सपठित धारा 29 एनडीपीएस एक्ट एवं एफआईआर संख्या 183/2026 अंतर्गत धारा 8/21 सपठित धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित चल रहा था। 

           *कोतवाली किच्छा पुलिस और एसओटीएफ, कुमाऊँ द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखते हुए नशा तस्करी करने वाले ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्राण-पण से सतत् कार्यवाही करने का संकल्प है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के "नशामुक्त उत्तराखण्ड" के संकल्प को साकार करने का यत्न अनवरत् प्रचलित रहेगा।*

                                                      *अभियुक्त का विवरण*- 

* मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना कोतवाली किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर। 

*बरामदगी*-

* अभियुक्त मलकीत सिंह के कब्जे से *91.16 ग्राम अवैध स्मैक* (हेरोइन)। 

 

*बरामदगी स्थल* -

* अभियुक्त के घर के पास, गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, कोतवाली किच्छा। 

     ???? _*पुलिस टीम*_ ????

1. रवि कुमार सैनी (एस.एच.ओ., कोतवाली किच्छा)

2. अनुराग सिंह (एस.एस.आई., कोतवाली किच्छा) 

3. SI बसंत प्रसाद (चौकी प्रभारी लालपुर)

4. कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कोतवाली किच्छा

5. कांस्टेबल मदन नाथ, कोतवाली किच्छा

6. ASI मुजफ्फर अली, SOTF, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल

7. हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, SOTF, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल

8. हेड कांस्टेबल हरवंश राणा, SOTF, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल