किशनगंज में दो अलग-अलग मामलों के मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घटना के बाद से ठिकाना बदल रहा था, SC/ST अत्याचार निवारण के तहत केस दर्ज
किशनगंज जिले की पोठिया थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद यह सफलता हासिल की। शुक्रवार शाम गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले मामले में, पोठिया थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 26 मार्च 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद इफ्तेखार ( 24) को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया। इस कांड में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। SC/ST अत्याचार निवारण के तहत केस दर्ज वहीं, दूसरे मामले में पोठिया थाना कांड संख्या 119/26 और कांड संख्या 90/26, दिनांक 11 मार्च 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद माजिद (पिता मोहम्मद पियाशु, निवासी पीरपोखर, थाना पोठिया) को भी पुलिस ने दबोच लिया। इस आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ बिहार मध्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 और एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध कर कानून से भागने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों को चिन्हित कर एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इस दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।