किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्क

किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्क

Sep 20, 2026 - 21:07
 0
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्क

किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्क

किच्छा। आज किच्छा में भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाई संदीप अरोड़ा ‘सोनू’ जी के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने सहभागिता की।

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। महापौर विकास शर्मा ने जनसमूह के बीच पहुंचकर क्षेत्रवासियों से संदीप अरोड़ा ‘सोनू’ जी के समर्थन में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि किच्छा के विकास, बेहतर जनसुविधाओं और शहर को नई दिशा देने के लिए जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जनता के बीच दिखाई दे रहा उत्साह और समर्थन विकास एवं जनसेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं और किच्छा के सर्वांगीण विकास को लेकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

महापौर ने क्षेत्रवासियों से संदीप अरोड़ा ‘सोनू’ जी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए मजबूत जनभागीदारी आवश्यक है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।