ऑलइंडिया इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की महाबैठक

ऑलइंडिया इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की महाबैठक

Jul 2, 2026 - 13:26
 0
ऑलइंडिया इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की महाबैठक

ऑलइंडिया इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की महाबैठक

???? रुद्रपुर में IIA एवं UPSIDA का भव्य उद्योग संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

रुद्रपुर। भारतीय उद्योग संघ (IIA), उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश UPSIDA के साथ संयुक्त रूप से आयोजित उद्योग संवाद कार्यक्रम “यूपी एवं उत्तराखंड उद्योगों के मध्य रणनीतिक क्रॉस-इन्वेस्टमेंट के माध्यम से राष्ट्रीय निर्यात वृद्धि” विषय पर रैडिसन ब्लू होटल, रुद्रपुर में भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बड़े, छोटे, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योगों ने सहभागिता कर उद्योग जगत की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, बजाज ऑटो, टाटा स्टील्स, डाबर, प्रीकॉल मीटर्स, सिटीजन एक्सपोर्ट्स, RRAk इंडस्ट्रीज, संधू एंटरप्राइजेज, सत्या मेटल्स, अद्यानी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिक्स सिग्मा कॉलेज, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, डीपीएस सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों एवं बहुत सारी लार्ज, मीडियम, स्मॉल एवं माइक्रो उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री अनीता यादव (IAS), ACEO, UPSIDA एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री दीक्षा जैन (IAS), ACEO, UPSIDA उपस्थित रहीं। UPSIDA अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, भूमि आवंटन, निर्यात प्रोत्साहन एवं उद्योग विस्तार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

 IIA द्वारा उद्योगों के हित में किए जा रहे कार्यों, औद्योगिक विकास हेतु एवं उद्योगपतियों को सरकारी योजनाओं और अवसरों से जोड़ने के प्रयासों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को उद्योग जगत के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रभावशाली बताया गया। कार्यक्रम की सफलता में उत्तराखंड चेयरमैन श्री तरुण गोयल जी, अजय दिगंबर जैन जी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष श्री रोहित गोयल, रुद्रपुर चैप्टर अध्यक्ष श्री संजीव जैन, रुद्रपुर चैप्टर सचिव श्री योगेश पंवार, कोषाध्यक्ष श्री आकाश के. सक्सेना एवं महिला समन्वयक सुश्री अंशुल टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IIA ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि संगठन लगातार उद्योगपतियों के हितों की रक्षा, औद्योगिक समस्याओं के समाधान, निवेश प्रोत्साहन एवं उद्योगों के समग्र विकास के लिए सक्रिय और प्रतिबद्ध रूप से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के उद्योगों के बीच सहयोग, निवेश एवं व्यापारिक अवसरों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने IIA के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम उद्योगों और शासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।