lडॉक्टर्स डे : दर्द से मुस्कान तक.

डॉक्टर्स डे : दर्द से मुस्कान तक.

Jul 2, 2026 - 13:25
 0
lडॉक्टर्स डे : दर्द से मुस्कान तक.

डॉक्टर्स डे : दर्द से मुस्कान तक.

चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य के सजग प्रहरी हैं, जो अपने सुख-दुःख, दिन-रात, मौसम और व्यक्तिगत सुविधाओं से ऊपर उठकर प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। वे केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि निराशा के अंधकार में आशा का दीप प्रज्वलित करते हैं, पीड़ा में विश्वास का संचार करते हैं और असंख्य परिवारों की मुस्कान तथा जीवन की निरंतरता के आधार बनते हैं। वास्तव में, डॉक्टर मानवता के उन मौन नायकों में हैं, जिनके समर्पण और सेवा के कारण समाज स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बना रहता है। आज डॉक्टर डे के उपलक्ष में रुद्रपुर शहर के अग्रसेन हॉस्पिटल में डॉक्टर को सम्मानित कर राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया गया,अध्यक्ष विजय कुमार गर्ग ने कहा कि वैद्यो नारायणो हरि भारतीय संस्कृति का यह कालजयी वाक्य केवल एक श्लोक नहीं, बल्किचिकित्सकों के प्रति समाज की सर्वोच्च श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। प्राचीन काल से ही हमारे यहां वैद्य और चिकित्सक को भगवान का स्वरूप माना गया है, क्योंकि जब कोई व्यक्ति जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा होता है, तब वही अपने ज्ञान, अनुभव, कौशल और अथक प्रयासों से उसे जीवन का नया अवसर प्रदान करता है। इसलिए डॉक्टर की तुलना ईश्वर से करना किसी प्रकार की अतिशयोक्ति नहीं, बल्कि उस अमूल्य सेवा का सम्मान है, जो वे मानव जीवन की रक्षा के लिए निरंतर करते हैं।

आज के दौर में डॉक्टरों की भूमिका केवल अस्पताल के कमरों या मरीजों को दवा लिखने तक सीमित नहीं रह गई है। एक स्वस्थ राष्ट्र ही आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रगति कर सकता है। इस लिहाज से डॉक्टर देश के मानव संसाधन को सुरक्षित रखकर राष्ट्र निर्माण में एक रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रहे हैं।भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में स्वास्थ्य सेवाओं का संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती है। जहां शहरी क्षेत्रों में डॉक्टर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ जटिल से जटिल ऑपरेशन कर रहे हैं, वहीं देश के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से डॉक्टर बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं। डॉक्टर्स डे पर अग्रसेन हॉस्पिटल के सारे डॉक्टर और मैनेजमेंट की टीम उपस्थित रही विजय कुमार गर्ग अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता महामंत्री सुमित श्यामपुरिया कोषाध्यक्ष डॉ नूतन दादा जैन आई सर्जन डॉ नवीन अग्रवाल स्पाइन सर्जन एंड स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक सर्जन डीआर बलजीत कौर एमडी चेस्ट मेडिसिन डॉक्टर मनी खुराना दंत रोग विभाग डॉक्टर इंजीनियर राठी गनी डिपार्मेंट डॉ सतपाल यादव फिजियोथैरेपी डिपार्मेंट डॉक्टर भव्य मोहन होम्योपैथिक डिपार्मेंट तथा प्रशासक पंकज कुमार सिंह एवं अस्पताल की सारे समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे