एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने नानकमत्ता के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों से ली अहम जानकारी*

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने नानकमत्ता के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों से ली अहम जानकारी*

Jun 11, 2025 - 10:07
 0
एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने नानकमत्ता के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों से ली अहम जानकारी*

*एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने नानकमत्ता के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों से ली अहम जानकारी*

आज दिनांक 08/06/2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर, श्री मणिकांत मिश्रा ने थाना नानकमत्ता के बाढ़ प्रभावित गांवों - टुकड़ी, बिछुवा, और ज्ञानपुर गौडी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी खटीमा और थाना नानकमत्ता के समस्त पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

➡️ एसएसपी महोदय ने ग्रामीणों से पिछले वर्षों में आई बाढ़ से हुई समस्याओं और उनसे निपटने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से उन चुनौतियों को भी समझा, जो पिछली बार त्वरित सहायता पहुँचाने में सामने आई थीं।

➡️ इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भविष्य में आने वाली आपदाओं के लिए राहत और बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करना था।

➡️ ग्रामीणों से मिली जानकारी का उपयोग बाढ़ के दौरान तैयारियों की योजना बनाने में किया जाएगा, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते और तेज़ी से सहायता पहुँचाई जा सके। यह दौरा आगामी मानसून से पहले आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऊधमसिंहनगर पुलिस आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।