एसएसपी अजय गणपति ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई —दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए जताया आभार*
एसएसपी अजय गणपति ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई —दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए जताया आभार*
*एसएसपी अजय गणपति ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई —दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए जताया आभार*
➡️ *सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को बताया पुलिस परिवार का अभिन्न अंग, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।*
➡️ *अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 07 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई*
➡️ *एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस विभाग में दी गई दीर्घकालीन निष्ठावान सेवाओं की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त जीवन के लिए सभी को दी शुभकामनाएं।*
*भावभीनी विदाई देकर किया सम्मानित*
➡️ आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति की गरिमामयी उपस्थिति में अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 07 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अजय गणपति ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई दीर्घकालीन, समर्पित एवं निष्ठावान सेवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।*
➡️ एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस विभाग में अपने जीवन का महत्वपूर्ण एवं लंबा समय जनता की सेवा एवं सुरक्षा में समर्पित करना गौरव की बात है। सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अनुभव, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा से विभाग की महत्वपूर्ण धरोहर रहे हैं।
➡️ महोदय ने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे। एसएसपी ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
*सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी*
1. श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी — पुलिस उपाधीक्षक
2. श्री पुष्कर दत्त भट्ट — उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
3. श्री रमेश चन्द्र फुलेरिया — अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
4. श्री शिवशंकर गुप्ता — अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस
5. श्री भोपाल चन्द्र — आरक्षी नागरिक पुलिस
6. श्री कुक मोहन चन्द्र जोशी — चतुर्थ श्रेणी
7. श्री ओ०पी० भगवान दास — चतुर्थ श्रेणी
*पुलिस परिवार ने दी सुखद भविष्य की शुभकामनाएं*
➡️ विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों की दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जनपद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज/पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



