एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों पर लगातार कस रहा है कड़ा शिकंजा*

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों पर लगातार कस रहा है कड़ा शिकंजा*

Aug 19, 2026 - 09:48
 0
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों पर लगातार कस रहा है कड़ा शिकंजा*

???? *एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों पर लगातार कस रहा है कड़ा शिकंजा*

➡️ *अब तक 08 अभियुक्त गिरफ्तार, 05 अवैध धारदार हथियार गंडासे व चाकू बरामद, 05 दुपहिया वाहन व एक डीजे वाहन सीज*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा दिनांक कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 15 अगस्त 2026 को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे एवं अन्य हथियारों से लैस होकर खुलेआम प्रदर्शन किए जाने, आमजन को भयभीत करने, यातायात बाधित करने एवं सार्वजनिक शांति भंग करने का मामला सामने आया था। पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान एवं तलाश प्रारंभ की गई। इसी क्रम में उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली रुद्रपुर में FIR .422/26 धारा 189(2), 189(4), 190, 191(3), 126 एवं 351 BNS बनाम रामू बागी, राज चौहान, देव, संदीप चौहान, सूरज पांडे, वंश यादव, उदय, निवासीगण शिवनगर, प्रदीप उर्फ चीड़ी, सुमित बंगाली, मुराद, करन, गोविन्दा सहित अन्य लगभग 30 व्यक्ति नाम/पता अज्ञात पंजीकृत गया

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*

 

 *03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 172 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।*

*पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान क्षेत्र में घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 02 अवैध कापे एवं 01 अवैध फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू बरामद किया गया।*

*कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा दिनांक 17 अगस्त 2026 की रात्रि ब्लॉक रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 02 अन्य अभियुक्तों करन साहनी एवं गोविन्दा गुप्ता को गिरफ्तार किया गया दोनों के कब्जे से 01-01 अवैध दाब/गंडासा, कुल 02 अवैध गंडासे व मौके से 03 अदद मोटरसाईकल बरामद की गई ।*

*वाहनों एवं डीजे पर भी कार्रवाई*

 अभियुक्तों से संबंधित 05 दोपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।

इसके अतिरिक्त 15 अगस्त की घटना के संबंध में 01 डीजे वाहन को सीज किया गया 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. करन साहनी पुत्र मधु साहनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 32, भूरारानी, रुद्रपुर।

2. गोविन्दा गुप्ता पुत्र श्याम गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर, हाल पालम ग्रीन, रुद्रपुर।

3. राजीव पुत्र कैलाश साहनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।

4. हर्ष उर्फ भोला पुत्र गाया साहनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।

5. अभिषेक उर्फ कालू पुत्र हरीश चन्द, उम्र 21 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।

6. मोहम्द हसन नवाब अली निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर

7. सक्षम राजपुर पुत्र मुकेश निवासी रुद्रपुर उधम सिंह नगर 

8. अभय विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र निवासी श्याम टाकेज ट्राजिट केम्प उधम सिंह नगर 

*वीडियो फुटेज से होगी पहचान—किसी को नहीं छोड़ा जाएगा*

15 अगस्त की घटना के संबंध में प्राप्त वीडियो फुटेज का पुलिस द्वारा लगातार विश्लेषण किया जा रहा है। वीडियो में दिखाई देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान एवं भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। जो व्यक्ति हथियार लेकर जुलूस में शामिल हुए, जिन्होंने हथियार लहराए, जिन्होंने आमजन में भय उत्पन्न किया अथवा जिन्होंने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया—उनकी भूमिका साक्ष्यों के आधार पर जांची जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।