एम्बुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर:प्रेग्नेंट महिला, गर्भ में बच्चे की मौत; मृतका की मां, पति घायल; डिलीवरी के लिए पटना जा रहे थे

भागलपुर से पटना जा रही एक एम्बुलेंस की ट्रक से टक्कर में गर्भवती महिला और उनकी मां की मौत हो गई। हादसे में प्रेग्नेंट महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मानसी के पास नेशनल हाईवे-31 पर हुआ। भागलपुर की रहने वाली अलका कुमारी पहली बार मां बनने वाली थीं। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना के एक बड़े अस्पताल रेफर किया था। एम्बुलेंस में अलका के साथ उनकी मां द्रौपदी देवी और पति मुकेश सिंह भी थे। टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस मानसी पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर में एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया। अलका की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। द्रौपदी देवी को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। अलका के पति मुकेश और एक अन्य युवक विक्की कुमार को मामूली चोटें आई हैं। मुकेश भागलपुर में एक कुरियर कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अलका का इलाज भागलपुर में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। पुलिस ने ट्रक और एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

May 2, 2025 - 22:55
 0