उचाना में 5.32 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास:भूमि पूजन में शामिल हुए MLA अत्री; छात्राओं के लिए बनेगा 100 बेड का हॉस्टल
भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने जींद जिले के उचाना हलके में कुल 5.32 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 2 करोड़ 56 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और घसो गांव के आरोही स्कूल में 2 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गर्ल हॉस्टल का भूमि पूजन शामिल है। उद्घाटन किए गए विकास कार्यों में घसो कलां, घसो खुर्द, करसिंधु और छात्तर गांवों में गलियों, चौपालों और पशु अस्पताल में कमरों का निर्माण शामिल है। विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। छात्राओं के लिए 100 बेड का हॉस्टल बनेगा विधायक ने बताया कि उचाना ब्लॉक के घसो स्थित आरोही स्कूल में छात्राओं के लिए 100 बेड का हॉस्टल बनाया जाएगा। इस हॉस्टल में 40 कमरे होंगे और इसका निर्माण निर्धारित क्षेत्र में होगा। आरोही स्कूल कुल 7 एकड़ में फैला हुआ है। एसडीएम समेत कई अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर एसडीएम रमित यादव, बीडीपीओ शमशेर नैन सहित पंचायत विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इस क्षेत्र पर निरंतर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि वे खुद समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करते हैं और समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करते हैं। बोले- धन की कोई कमी नहीं विधायक अत्री ने उचाना के विकास के अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने 18 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उचाना में हुई विकास रैली का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने उचाना के इतिहास की सबसे बड़ी रैली बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रैली में रखी गई मांगों को मंजूरी दी है। विधायक ने यह भी कहा कि उचाना हलके को 49 साल हो चुके हैं, लेकिन पहले विकास पर ध्यान नहीं दिया गया और लोगों को केवल चुनाव के समय याद किया जाता था।