गुरुग्राम में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:शराब के लिए पैसे न देने पर गला दबाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

गुरुग्राम जिले में शराब के लिए पैसे न देने पर एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति हरि गोपाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सरस्वती एनक्लेव में हुई, जहां 41 वर्षीय ममता देवी की मौत को पहले सामान्य माना गया था। पुलिस को 2 मई की शाम सूचना मिली थी कि ममता देवी को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। मृतका के पति हरि गोपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 5:30 बजे घर से बाहर गया था। लौटने पर उसने पत्नी को बिस्तर पर लेटा पाया। कुछ देर बाद जब वह दोबारा कमरे में गया, तो पत्नी बेसुध मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण लो बीपी या हार्ट अटैक बताया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। 3 मई को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, ममता देवी की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 5 मई को आरोपी पति हरि गोपाल शर्मा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पत्नी से मांगे से थे शराब के पैसे आरोपी हरि गोपाल शर्मा ने बताया कि वह शराब का आदी है और पिछले एक महीने से बेरोजगार था। वह लगातार अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगता था। पत्नी द्वारा पैसे देने से मना करने और बार-बार परेशान होने पर उसने गुस्से में आकर यह वारदात की। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

May 5, 2026 - 21:55
 0