आगरा में महिलाओं मल्हार गीत संग मनाई तीज:हरे परिधानों में मनाया हरियाली उत्सव, जगह-जगह हुए कार्यक्रम
सावन के रंग और तीज के उल्लास के बीच शहर में महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, झूले और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हरियाली तीज मनाई। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की महिला समिति ने भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय में तीज उत्सव आयोजित किया। जनकपुरी कार्यालय में झूले और सावन के गीत महिलाओं ने सावन के मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों के साथ झूलों का आनंद लिया। रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल और महिला समिति अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने सीताराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रजनी गुप्ता और मनोरमा बघेल ने तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। संयोजक शीतल अग्रवाल ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट्स में सजी तीज की महफिल अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट्स महिला मंडल की ओर से मायका द रेस्ट्रो हब में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाएं हरे परिधानों में सोलह श्रृंगार कर पहुंचीं। नृत्य-गायन और प्रतियोगिताओं के बीच फाल्गुनी श्रीवास्तव तीज क्वीन चुनी गईं। कार्यक्रम का संचालन निधि गोस्वामी और नेहा सिकरवार ने किया। कमला नगर के होटल में तीज क्वीन प्रतियोगिता कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन होटल में आमंत्रण सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच ने हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया। महिलाओं ने तंबोला, प्रश्नोत्तरी, नृत्य और गायन में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भारती सिंघल तीज क्वीन, शिवानी चौधरी फर्स्ट रनरअप और अलका अग्रवाल सेकंड रनरअप चुनी गईं। कवि कुमार ललित ने विजेताओं को ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया।



