अजित के निधन के चौथे दिन पत्नी सुनेत्रा उपमुख्यमंत्री बनीं:महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, 12 मिनट का शपथ ग्रहण; शरद पवार नहीं पहुंचे
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे। इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। सुनेत्रा को राज्य उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास/औकाफ विभाग दिए गए हैं। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त विभाग अपने ही पास रखा है। अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था। शपथ के बाद उन्होंने X पर लिखा- इस मुश्किल समय में महाराष्ट्र के लोगों का प्यार और सपोर्ट ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके भरोसे के साथ, मैं दादा के आदर्शों को जिंदा रखते हुए नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ूंगी। शपथ ग्रहण समारोह की 3 तस्वीरें… अब विधायक दल की बैठक की फोटोज… महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



