अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुये आयोजन ।डॉ.रेनूशरण

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुये आयोजन ।डॉ.रेनूशरण

May 2, 2026 - 06:53
 0
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुये आयोजन ।डॉ.रेनूशरण

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुये आयोजन ।डॉ.रेनूशरण 

ट्रस्ट संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.रेनूशरण के नेतृत्व में 2026 की "थीम" एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करता है के तहत आधुनिक कार्य स्थल की समस्याओं जैसे तनाव, मानसिक स्वास्थ्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की परंपरा 1886 से शिकागो में शुरूआत हुई इसका उद्देश्य मजदूर संघ का सम्मान और कार्य समय निर्धारित करना था।यह दिवस श्रमिकों को 8घंटे के कार्य दिवस और श्रमिकों के अधिकारों के संघर्ष को समर्पित है।यह दिवस हर साल एक मई को मनाया जाता है,जो श्रमिकों की उपलब्धियों और उनके योगदान को समर्पित है।श्रमिक हमारे समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ है इनके बेहतर स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित कार्य स्थितियां सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण। उपस्थित सभी मजदूर सहायिकाओं और बालक बालिकाओं को बालश्रम को समाप्त कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।सभी के बेहतर भविष्य निर्माण की कामना की। इस अवसर पर अहमदाबाद टीम संयोजक, सदस्य विध्याबेन तौरानी द्वारा श्रमिकों को वस्त्र,सर्टिफिकेट और मिष्ठान वितरण कर सम्मानित किया।तथा बुधपूर्णिमा की शुभकामनायें प्रेषित की।बुद्धं शरणं गच्छामी,धम्म शरणं गच्छामी,संघं शरणं गच्छामि।इसअवसर पर ट्रस्ट के सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।