हिसार-जयपुर फ्लाइट की टिकट बुकिंग शुरू:टैक्स सहित ₹2300 होगा किराया, 12 सितंबर से शुरू होगी उड़ान, सप्ताह में एक बार उड़ेगी
हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से 12 सितंबर से जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। DGCA ने शेड्यूल जारी कर दिया है और अलायंस एयर ने अपनी वेबसाइट पर टिकट बिक्री शुरू कर दी है। यह फ्लाइट हर शुक्रवार को चलेगी। सुबह 11:10 बजे जयपुर से उड़ान भरकर 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं शाम 5:35 बजे हिसार से उड़ान भरकर 6:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। किराया टैक्स सहित लगभग 2300 रुपये होगा और सीट बुकिंग का चार्ज अलग से लगेगा। इससे पहले हिसार से दिल्ली, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस नई फ्लाइट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। जयपुर फ्लाइट से राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को फायदा होगा। खासकर जयपुर से अयोध्या जाने वालों को भी सहूलियत मिलेगी। रोड से जयपुर पहुंचने में जहां 5 घंटे लगते थे, वहीं फ्लाइट से करीब 4 घंटे की बचत होगी। हिसार से चंडीगढ़ सप्ताह में दो बार उड़ेगी फ्लाइट
वहीं हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट का समय भी बदला गया है। हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट अब हर सोमवार और बुधवार सुबह 10 बजे जाएगी जो 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा वापसी में यह फ्लाइट सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से उड़ेगी और सुबह 9:40 बजे हिसार पहुंचेगी। पहले हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार उड़ान भरती थी। यह दोपहर 3:20 बजे हिसार से उड़ती थी और 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। इसी तरह वापसी में यह फ्लाइट शाम 4:55 बजे उड़ती थी और 5:55 बजे हिसार पहुंचती थी। 350 किमी दूर है जयपुर, साढ़े 5 घंटे लगते हैं
बता दें कि हिसार से जयपुर की सड़क मार्ग से दूरी करीब 350 किमी है। हिसार से जयपुर जाने में बाय रोड साढ़े 5 घंटे का समय लगता है। वहीं ट्रेन से यह सफर और लंबा हो जाता है। ऐसे में हवाई यात्रा शुरू होने से सवा से डेढ़ घंटे में ही जयपुर का सफर पूरा हो सकेगा। यात्रियों की इस रूट पर डिमांड सबसे ज्यादा है। जयपुर के यात्रियों को भी अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट मिल सकेगी जो वाया दिल्ली और हिसार होकर जाएगी। हिसार से जयपुर हजारों यात्री ट्रेन और प्राइवेट साधनों से जाते हैं। जयपुर में इलाज करवाने और बिजनेस कार्यों के लिए भी लोग आते-जाते रहते हैं। एक साल पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी
दरअसल, एक साल पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार एयरपोर्ट से 5 स्थानों हिसार से चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट संचालित करने की घोषणा की थी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 पंचकूला में हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग और अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के बीच हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुए थे। इसके बाद अब तक हिसार से अयोध्या, दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू होना बाकी है। मुख्यमंत्री ने अंतिम बार चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट को हिसार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और इसी फ्लाइट में बैठकर वह चंडीगढ़ तक गए थे।