सिरसा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक:व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
सिरसा जिले के रानिया में खुराना पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 57 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली खुराना पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा था। रानिया से बालासर रोड की ओर आ रहे बाइक सवार ने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल बाइक सवार को रानिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेटे से मिलने जाते समय हादसा मृतक की पहचान 57 वर्षीय गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद गांव के रहने वाले थे। गुरदीप सिंह के दो बेटे हैं, जिनमें से एक फिरोजाबाद और दूसरा कुस्सर गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह अपने बेटे से मिलने कुस्सर गांव जा रहे थे। बता दे कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हुई, वह जोगिंदर सिंह का था। वह राजस्थान के सहारनी कुलरंदर गांव के निवासी हैं। वह रानियां में ड्राइवरी का काम करते हैं।



