सलूंबर में शुक्रवार को 5 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होगी कटौती, पावर लाइनों पर मेंटेनेंस का होगा कार्य
सलूंबर भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को सलूंबर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) की ओर से विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सहायक अभियंता (OM) सलूंबर के अनुसार 33/11 केवी जीएसएस हाउसिंग बोर्ड तथा 33/11 केवी जीएसएस सलूंबर से जुड़ी 11 केवी लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संबंधित फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में रहेगा असर बिजली कटौती के कारण धारोद, डाल चौराहा, दूदर, सन सिटी, गांधी चौक, चुंगी नाका, करावली, राठौड़ा का गुड़ा, लकापा, बनोड़ा तथा माइंस क्षेत्र सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी मई महीने की तेज गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पांच घंटे की बिजली बंदी से लोगों को पेयजल, कूलर-पंखे और दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी।