सर्दी ऐसी कि आंखों में पानी जम रहा:उत्तराखंड के कालापानी में पारा माइनस 35°; UP में कोहरे में 11 गाड़ियां टकराईं

देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। सुबह राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के 4 जिलों, मध्य प्रदेश के 5 जिलों, पंजाब के 4 जिलों, हरियाणा के 3 जिलों और राजस्थान, बिहार के एक-एक जिले में, साथ ही दिल्ली में शनिवार सुबह का तापमान 4 से 8 डिग्री के बीच रहा। हालांकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत, नेपाल, चीन बॉर्डर के पास तापमान माइनस 35° रहा है। यहां सर्दी इतनी है कि कुछ देर बाहर रहने पर आंखों में पानी जम जा रहा है। यहां कालापानी इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवान स्पेशल ग्लास लगाकर चीन बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। 23 जनवरी के बाद हुई भारी बर्फबारी से नलों और प्राकृतिक स्रोतों का पानी जम चुका है। जवानों को पीने और खाना बनाने के लिए बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी के 40 दिन का फेज जिसे चिल्लई कलां कहते हैं। वह 30 जनवरी को खत्म हो गया है। इससे जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में रात के मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को श्रीनगर का तापमान 0°C से बढ़कर 1.30°C पहुंच गया। ये गुरुवार रात को माइनस 0.6°C था। इधर यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद समेत 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 बजे नंगली गेट के पास 11 गाड़ियां टकराईं। कोहरे की वजह से 4 पिकअप, 5 कार और 2 ट्रक आपस में टकरा गए। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 1 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। 2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, तेज हवा चलेगी, 12 जिलों में बदलेगा मौसम प्रदेश के 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में आज और कल देखने को मिलेगा। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में बादल रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: घना कोहरा, बिलासपुर में विजिबिलिटी 40 मीटर, ताबो का तापमान -10.2°C प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। बिलासपुर शहर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम हो गई। मंडी के सुंदरनगर, बद्दी, पांवटा साहिब और हमीरपुर के सुजानपुर में भी कोहरा छाया रहा। यहां पहाड़ों पर अगले 24 घंटे में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: भीषण कोहरा, मेरठ में 11 गाड़ियां टकराईं, 3 दिन बारिश का अलर्ट प्रदेश बारिश और ओले गिरने के बाद सर्दी फिर लौट आई है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद समेत 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। इस वजह से शनिवार को 2 हादसे हुए। 11 गाड़ियां टकराईं। 15 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: माइनस 35°C में चीन-नेपाल सीमा के पास गश्त, कालापानी और आदि कैलाश में नदियां जमीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के हिमालयी क्षेत्रों में तापमान माइनस 35 डिग्री तक गिर गया है। यहां चीन और नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान गश्त कर रहे हैं। तापमान इतना कम हो गया है कि कुछ देर बाहर रहने पर आंखों में पानी जम जा रहा है। SSB के जवान स्पेशल ग्लास लगाकर चीन बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: कई जिलों में सुबह से घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी, बारिश-ओले का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पानीपत, सोनीपत, करनाल समेत जीटी रोड बेल्ट में जीरो विजिबिलिटी रही। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में बारिश हो सकती है। 1 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 9 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर पहुंची जहानाबाद, जमुई और नालंदा समेत 9 जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई। पटना के मरीन ड्राइव और जेपी सेतु इलाके में भी घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वैशाली में घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 20 जिलों कोहरे का असर, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; पारा भी लुढ़केगा ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने अगले दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग में ज्यादा असर रहेगा। 2 और 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका एमपी में भी असर दिखेगा। पढ़ें पूरी खबर…

Feb 1, 2026 - 13:59
 0