बार काउंसिल चुनाव: उन्नाव की तीन तहसीलों की गिनती पूरी:वाराणसी में मतगणना जारी, अनुराग पांडे अब भी सबसे आगे
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 2026 चुनाव की मतगणना बुधवार को भी जारी रही। दूसरे दिन उन्नाव जिले की उन्नाव सदर, पुरवा और सफीपुर तहसीलों की मतगणना पूरी कर ली गई। वाराणसी में भी आंशिक रूप से वोटों की गिनती जारी रही। नई मतगणना के बाद कई प्रत्याशियों के मतों में वृद्धि हुई है, हालांकि शीर्ष दावेदारों की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। अब तक की मतगणना में कानपुर नगर के अनुराग पांडे सबसे आगे बने हुए हैं। 21 जुलाई तक उनके खाते में 4436 मत थे। मंगलवार को उन्नाव, पुरवा, सफीपुर और वाराणसी से क्रमशः 28, 2, 9 और 2 मत मिलने के बाद उनका कुल मत आंकड़ा 4477 पहुंच गया है। दूसरे स्थान की दौड़ में भी कई उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल के मत बढ़कर 4253 हो गए हैं, जबकि बुलंदशहर के शिव किशोर गौर के मत 3775 दर्ज किए गए हैं। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नागराहा के खाते में अब 3677 मत हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा के 3431, प्रयागराज के पंचू राम मौर्य के 2932, प्रयागराज के अजय यादव के 2910 तथा प्रयागराज के इमरान मबूद खान (आई.एम. खान) के 2897 मत दर्ज हुए हैं। मंगलवार की मतगणना में स्थानीय प्रत्याशियों को भी बढ़त मिली। सतीश कुमार शुक्ला (उन्नाव) को उन्नाव से सर्वाधिक 372 अतिरिक्त मत प्राप्त हुए। वाराणसी में श्रीनाथ त्रिपाठी को 129, विनोद कुमार पांडेय को 70 तथा अरुण कुमार त्रिपाठी को 44 अतिरिक्त मत मिले। मतगणना रिपोर्ट के अनुसार, 21 जुलाई तक 1,75,868 वैध मतों की गिनती हो चुकी थी। मंगलवार को उन्नाव, पुरवा, सफीपुर और वाराणसी में क्रमशः 1057, 102, 79 और 526 वैध मत जोड़े गए। इन चारों स्थानों पर कुल 23 अवैध मत भी पाए गए। बार काउंसिल चुनाव में प्रदेश भर के 333 प्रत्याशी मैदान में हैं और लगभग 2.49 लाख अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शेष जिलों की मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। फिलहाल सभी की निगाहें बाकी बची मतगणना और अंतिम रुझानों पर टिकी हैं।