विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है:विपक्षी सांसदों का लगातार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए कम से कम 50 सांसदों का समर्थन जरूरी होता है। प्रस्ताव के लिए 14 दिन पहले लिखित नोटिस देना होता है। इससे पहले बजट सत्र के 9वें दिन यानी सोमवार की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले इसे 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था। जानें कैसे लाया जाता है लोकसभा सपीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव… बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…



