भिवानी में मंदिर के रास्ते से युवती लापता:घर से पूजा करने के लिए गई थी; तलाश पर नहीं सुराग
भिवानी जिले के एक गांव से युवती लापता होने का मामला सामने आया है, जो घर से मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने मंदिर जाकर देखा, तो वहां पर नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश के बाद इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तोशाम थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी एक करीब 21 वर्षीय बहन है, जो सुबह के समय करीब 6 बजे के आसपास मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जो हर रोज पूजा करने सुबह मंदिर में जाती थी। वह पूजा करके वापस मंदिर से घर नहीं आई। इसके बाद परिवार वालों ने मंदिर में जाकर देखा, लेकिन वहां पर भी नहीं मिली। तलाश पर नहीं लगा सुराग इसके पश्चात आसपास में तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। वहीं उसकी बहन मोबाइल लिए हुए थी, लेकिन उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं युवती की तलाश आरंभ कर दी।



