यमुनानगर ज्वेलर्स लूटकांड: पुलिस का एनकाउंटर:3 बदमाशों के पैर में गोली; चौथा आरोपी दबोचा, क्रॉस फायरिंग में सीआईए-2 प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
यमुनानगर के रादौर के मेन बाजार स्थित शाकुंभरी ज्वेलर्स पर पिछले दिनों हुई लाखों रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) की, जबकि एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। घायल बदमाशों की पहचान इंद्री निवासी रवि, सोनीपत के गन्नौर निवासी सतबीर और पवन उर्फ पुन्ना के रूप में हुई है। वहीं चौथे आरोपी प्रवीण को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। CIA-2 इंचार्ज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली मुठभेड़ के दौरान सीआईए-2 के प्रभारी राकेश भी बाल-बाल बच गए। बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार यदि जैकेट नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रादौर ज्वेलर्स लूटकांड की जांच में स्थानीय थाना पुलिस के साथ सीआईए-1, सीआईए-2 और साइबर टीम लगातार जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू की आज आरोपियों की कांजनू पुल पर होने की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथे आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया।