मोतिहारी के रिशु प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर में मिला सम्मान:युवा समाजसेवी को 'युवा सेवा रत्न सम्मान' से नवाजा गया, समाजसेवियों-शुभचिंतकों ने दी बधाई
मोतिहारी के कोटवा प्रखंड के भोपतपुर निवासी रिशु प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर में 'युवा सेवा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। रिशु प्रताप सिंह युथ आइकॉन भारत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह सम्मान मुजफ्फरपुर में समृद्धि फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। फाउंडेशन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा प्रतिनिधि उपस्थित थे। सामाजिक कार्यों में है सक्रिय रिशु प्रताप सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने, शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता और जागरूकता अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए समृद्धि फाउंडेशन ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना। समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई इस सम्मान के बाद युथ आइकॉन संगठन के संरक्षक राजेश वर्मा, सत्यम सिंह, अजय कुमार, राजन यादव और आलोक सिंह सहित कई समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने रिशु प्रताप सिंह को बधाई दी। उन्होंने इसे रिशु प्रताप सिंह के साथ-साथ पूरे मोतिहारी जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।