मोजतबा खामेनेई कहां हैं? IDF ने उठाए सवाल, ट्रंप बोले- शायद जिंदा हैं

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई ...

Mar 13, 2026 - 10:25
 0
मोजतबा खामेनेई कहां हैं? IDF ने उठाए सवाल, ट्रंप बोले- शायद जिंदा हैं

donald trump on mojtaba khamenei ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि वे कोमा में है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का भी मानना है कि मोजतबा जिंदा है, हालांकि वे घायल हो सकते हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अस्पताल के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और वहां केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।

सामने आया मुजतबा खामेनेई का पहला बयान

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद अपने संदेश में मोजतबा खामनेई ने कहा कि हर मौत का बदला लेंगे। ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई का पहला संदेश सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाया गया। बयान में कहा है कि मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य अड्डों को तुरंत बंद कर देना चाहिए, नहीं तो उन पर हमला किया जाएगा। ईरान के सुप्रीम लीडर के बयान के बाद यह माना जा रहा है कि ईरान अभी झुकने के मूड में नहीं हैं। 

IDF ने उठाए सवाल

IDF ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में पूछा, 'मुजतबा कहां हैं? वह लोगों से ‘बात’ कर रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा क्यों नहीं दिख रहा? वह क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?'

मोजतबा पर क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई अभी जिंदा हैं, लेकिन संभव है कि वे गंभीर रूप से घायल हों। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत में यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शायद वह जिंदा हैं। मुझे लगता है कि मोजतबा को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह किसी न किसी रूप में जिंदा हो सकते है।

edited by : Nrapendra Gupta