महिला कल्याण विभाग द्वारा माँ शारदा देवी विद्या मंदिर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया

दिनांक - 29/08/2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा माँ शारदा देवी विद्या मंदिर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया | इस जागरूकता अभियान मे बाल कल्याण समिति से सदस्य श्रीमती चन्द्रकला राय चाइल्ड हेल्पलाइन से (केंद्र समन्वयक) चांदनी रावत,केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती,द्वारा -छात्राओं को बाल अधिकार, पोक्सो एक्ट,बाल श्रम,बाल विवाह ,शिक्षा का अधिकार अधिनियम, नशा मुक्ति एवं नशा का हमारे जीवन पर किस प्रकार दुष्प्रभाव पड़ता है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बच्चों के साथ कैसे काम करती है, गुड टच, बेड टच के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया | चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,साइबर क्राइम नंबर 1930 की जानकारी दी गई | इस जागरूकता अभियान में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य और विद्यालय स्टॉफ द्वारा आभार व्यक्त किया गया |