भिवानी में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च:जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का लगाया आरोप, बोले- नहीं होगा सहन

भिवानी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय गीत का अपमान करने के विरोध स्वरूप शहर में कैंडल मार्च निकाला गया है। जिसकी शुरूआत भिवानी की पंडित नेकीराम शर्मा पुस्तकालय से हुई। वहीं नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचे। जहां पर कैंडल मार्च का समापन किया गया। देशवासी राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करेंगे तो कौन करेगा भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि देशवासी ही राष्ट्रीय गीत का सम्मान नहीं करेंगे तो दूसरा कौन करेगा। कांग्रेस द्वारा बेवजह की बातों को तूल दिया जा रहा है और जनहित के मुद्दों से बचने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी PM बने, तब से देश में विकास की बयार बह रही है। किसी भी मुद्दे पर विपक्ष संसद, विधानसभा या किसी भी मंच पर बहस करे, पर यह मामला राष्ट्रीय गीत के सम्मान से जुड़ा है, इसका अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। सभी को राष्ट्र्रगीत का सम्मान करना चाहिए।

Aug 16, 2026 - 21:25
 0