भास्कर अपडेट्स:3 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, सुबह 10 बजे से होगी एंट्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान आम लोगों के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा। उद्यान सप्ताह में छह दिन तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि लास्ट एंट्री शाम 5 बजे तक होगी। 4 मार्च को होली के दिन उद्यान बंद रहेगा। उद्यान में एंट्री पूरी तरह फ्री है। फ्री एंट्री टिकट ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगा। बुकिंग visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर कर सकते है। एंट्री और एग्जिट गेट नंबर 35 से होगा। वहीं सेंट्रल सचिवालय मेट्रो स्टेशन से हर 30 मिनट में शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इस साल उद्यान में ट्यूलिप, गुलाब, बैबलिंग ब्रुक और बरगद गार्डन विशेष आकर्षण होंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें…. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी घायल, सर्च ऑपरेशन फिर शुरू जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने रविवार सर्च ऑपरेशन फिर शुरू किया। आतंकी लगातार ठिकाना बदल रहे हैं और भाग रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि छिपे आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। आतंकियों को खाना और ठिकाना देने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्राम रक्षा गार्ड्स (VDG) को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि आतंकी मूवमेंट पर नजर रहे। यह ऑपरेशन कई दिनों से चल रहा है। सुबह डोलगाम इलाके में सेना की टुकड़ियों ने आतंकियों से फिर संपर्क किया था। इसके बाद छोटी मुठभेड़ हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आतंकी घायल हुआ है। ड्रोन से खून के निशान दिखे हैं। पिछले दो हफ्तों में इलाके में आतंकियों से यह चौथी बार संपर्क हुआ है। तमिलनाडु की फाइनल वोटर लिस्ट 17 फरवरी को होगी जारी, 34.75 लाख आवेदन मिले तमिलनाडु की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में राज्य की फाइनल मतदाता सूची 17 फरवरी को जारी की जाएगी। यह जानकारी राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने दी। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अभियान चलाया था। इसका ड्राफ्ट वोटर रोल 19 दिसंबर 2025 को पब्लिश की गई थी। इसके बाद 19 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक दावा और आपत्ति की प्रक्रिया चली। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए कुल 34 लाख से अधिक आवेदन मिले। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ट्रैफिक पुलिस से वसूली करने वाले दो आरोपियों का पकड़ा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में आमिर चौधरी उर्फ सिकंदर को पकड़ा है। वह गिरोह के सरगना जीशान अली का सहयोगी है। आरोप है कि ये गिरोह ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाता था और बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। आमिर को वसूली के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। दूसरे मामले में पुलिस ने संजय गुप्ता को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि पूरा गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जुड़ा हुआ है। अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में है। कांग्रेस अध्यक्ष बोले- मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को गड्ढे में धकेल दिया केंद्रीय बजट 2026 से पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी अपनी विरासत ने अर्थव्यवस्था को गड्ढे में डाल दिया है। X पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा कि सरकार अब मौजूदा आर्थिक चुनौतियों के लिए पिछली सरकारों की विरासत को दोष नहीं दे सकती। उन्होंने लिखा कि इस केंद्रीय बजट में, मोदी सरकार विरासत के बहाने के पीछे नहीं छिप सकती। क्या यह बजट कई आर्थिक संकेतकों के लिए वास्तविक समाधान पेश करेगा जो अब तेजी से गिर रहे हैं?

Feb 1, 2026 - 13:59
 0