भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी समेत 30 के खिलाफ FIR:AEN का आरोप- MLA ने थप्पड़-मुक्के मारे; हाथ में पहने कड़े से आंख पर वार किया
श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और AEN के बीच मारपीट के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के AEN जगनलाल बैरवा से मारपीट के मामले में एसपी हरीशंकर ने FIR के आदेश दिए। AEN की रिपोर्ट पर बुधवार को जवाहर नगर थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा, SC/ST एक्ट व मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में विधायक जयदीप बिहाणी, एईएन (पीएचडी) कृष्ण धारीवाल, विधायक के निजी सहायक मनीष गर्ग, पार्षद बंटी वाल्मीकि समेत 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। AEN ने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मुझे थप्पड़-मुक्के मारे। विधायक ने हाथ में पहने मोटे कड़े से मेरी आंख पर वार किया, जिससे आंख बुरी तरह चोटिल हो गई और बंद हो गई। अब एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। एईएन का आरोप- मुझे पहले धमकी दी, फिर ऑफिस बुलाकर पीटा
पुलिस को दी रिपोर्ट में जगनलाल बैरवा (57) निवासी जीवाली (सवाई माधोपुर) ने आरोप लगाया कि विधायक जयदीप बिहाणी ने दिशा की मीटिंग (10 अप्रैल को) में मुझे धमकी दी थी कि तुझे मेरे (विधायक) ऑफिस में बुलाकर ऐसी तस्सली करवाऊंगा कि तुम लोग याद रखोगे। 30 अप्रैल को मेरे पास PHED के एईएन कृष्ण धारीवाल के सुबह से फोन आ रहे थे कि आज बाहर मत जाना, विधायक जयदीप बिहाणी मीटिंग के लिए जन सेवा केंद्र में बुलाएंगे। सुबह 11 बजे एईएन का फोन आया कि एसडी बिहाणी कॉलेज में विधायक सेवा केंद्र में आ जाओ, विधायक बुला रहे हैं। इसके बाद धारीवाल में जयदीप बिहाणी से बात करवा दी। बिहाणी ने मुझसे कहा- जल्दी विधायक सेवा केंद्र आओ। इस पर मैं शहर में चल रहे प्रोजेक्ट कार्यों की फाइलें लेकर एलएनटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज हुसैन और अभियंता सोहम परमार के साथ सुबह 11:30 बजे जन सेवा केंद्र पहुंच गया। वहां पहुंचते ही विधायक ने मुझे थप्पड़-मुक्के मारने शुरू कर दिए। विधायक ने हाथ में पहने मोटे कड़े से मेरी आंख पर वार किया, जिससे आंख बुरी तरह चोटिल हो गई और बंद हो गई। अब एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। 555 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में हिस्सा न देने का आरोप
जगनलाल बैरवा ने कहा- इस दौरान मौके पर मौजूद एईएन कृष्ण धारीवाल ने जातिसूचक गालियां निकाली। विधायक के समर्थकों ने मुझे और अन्य अधिकारियों को अंदर खींचकर बंधक बना लिया और लात-घूंसे, डंडे और पाइपों से मारपीट की। बैरवा ने शिकायत में विधायक समर्थकों मनीष गर्ग, कृष्ण गोपाल, बंटी वाल्मीकि, जगदीश घोडेला, धर्मेंद्र सिहाग, सुनील नायक, संदीप शैरेवाला पर मारपीट के आरोप लगाए। साथ ही आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर सरकारी दस्तावेज छीन लिए और नष्ट कर दिए। AEN ने आरोप लगाया कि विधायक ने कहा कि शहर में चल रहे 555 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में हमें हमारा हिस्सा नहीं दे रहे हो। इसके बाद सभी ने एकराय होकर मारपीट की। विधायक के कहने पर बदली गई खून वाली शर्ट
पीड़ित AEN ने आरोप लगाया कि मारपीट के कारण मेरी सफेद शर्ट खून से लथपथ हो गई। विधायक के निर्देश पर दूसरी शर्ट मंगवाई गई और खून वाली शर्ट उतारकर फेंक दी गई। ये पूरा घटनाक्रम जन सेवा केंद्र के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। FIR दर्ज, SC/ST एक्ट भी लगाया
AEN की रिपोर्ट के बाद एसपी के निर्देश पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है। मामले की जांच SC/ST प्रकरण अनुसंधान सेल के डीएसपी विष्णु खत्री (RPS) कर रहे हैं। बैरवा ने बताया- मैं 36 सालों से सरकारी सेवा में हूं और कभी कोई आपराधिक मामला मेरे खिलाफ नहीं रहा है। अब 3 पॉइंट्स में समझिए पूरा घटनाक्रम विधायक की शिकायत पर एईएन समेत तीन गिरफ्तार हुए
विवाद 30 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ था। विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि AEN समेत तीन अधिकारियों ने एसडी बिहाणी कॉलेज के विधायक सेवा केंद्र में मेरे साथ मारपीट की। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और LT कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोहम को गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने पर अफसर बोले- हमें लातें मारी, शर्ट फाड़ी
अगले दिन शुक्रवार (1 मई ) को तीनों अधिकारियों को जमानत मिल गई थी। इसके बाद तीनों अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर आरोप लगाए थे। एईएन जगनलाल बैरवा ने कहा- विधायक ने मुझे लातें मारी और पाइप से पीटा। नई शर्ट पहनाकर पुलिस को सौंपा। बरैवा फटी हुई बनियान पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे और अपनी आंख दिखाते हुए बताया कि मुझे बुरी तरह से पीटा गया। इतना ही नहीं पुलिस को सौंपने से पहले नई शर्ट भी पहनाई, ताकि ऐसा लगे कि कुछ हुआ ही नहीं है। IAS कर रहे मामले की जांच
विवाद की जांच के लिए राज्य सरकार ने हाई लेवल जांच कमेटी बनाई है। कमेटी का अध्यक्ष यूडीएच शासन सचिव (IAS) रवि जैन को बनाया गया है। कमेटी शुक्रवार (1 मई) की रात श्रीगंगानगर सर्किट हाउस पहुंची और शनिवार (2 मई) की सुबह दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद घटनाक्रम के तथ्यों को खंगाला था। …………………. ये खबर भी पढ़िए भाजपा विधायक को अधिकारियों ने पीटा:जयदीप बिहाणी बोले-मेरे चेहरे पर वार किए, लोगों ने कहा-MLA ने अफसरों को गाली दी, मारपीट की श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि AEN समेत तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़िए एईएन बोले-विधायक ने लातें मारी और पाइप से पीटा:समर्थकों ने जमीन पर पटका, कपड़े फाड़े; जमानत मिली तो पिता से गले लगकर रोई बेटी श्रीगंगानगर में AEN और भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के बीच विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के एईएन जगनलाल बैरवा ने कहा- विधायक ने मेरे लातें मारी और पाइप से पीटा। पूरी खबर पढ़िए