भागलपुर में कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव गिरफ्तार:देसी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और ब्राउन शुगर बरामद; हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज
भागलपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव को हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, 2260 रुपए कैश और 14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मृत्युंजय यादव के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, वह अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ सुलतानगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। निर्देश मिलने पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कोलागामा बगीचा में छापेमारी कर मृत्युंजय यादव को गिरफ्तार किया। हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृत्युंजय यादव एक पेशेवर अपराधी है। सुल्तानगंज थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 700/23 सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसी धाराएं शामिल है। आरोपी के खिलाफ कई मामलों में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसे हथियार और ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से होती थी। इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Jan 17, 2026 - 14:42
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.