पूर्व पीएम वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली को सौगात:25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन, आंकड़ा 100 पहुंचा, ₹5 में मिलेगा पौष्टिक भोजन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में अटल कैंटीन योजना का बड़ा विस्तार किया गया है। रविवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया, जिसके साथ ही पूरी राजधानी में इनकी कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है। तिमारपुर से शुरू की गई इन नई कैंटीनों के जरिए अब रोजाना करीब 1 लाख श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों को मात्र ₹5 में पौष्टिक व भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। तिमारपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 25 दिसंबर को लिया संकल्प आज हुआ पूरा - सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल जी के जन्मशती वर्ष में 25 दिसंबर 2025 को 100 कैंटीनों का जो संकल्प लिया गया था, वह आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा हो गया है। सीएम ने कहा कि अटल जी ने जीवनभर देश के हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति को साथ लेकर चलने की सीख दी है। यह कैंटीन योजना उसी सुशासन और सेवा भाव का प्रतीक है।

Aug 16, 2026 - 21:25
 0