पटना में नाले के पास मिला ढाई महीने का भ्रूण:काले प्लास्टिक में लिपटा था, राहगीरों ने डायल-112 की पुलिस को दी सूचना
पटना के मंदिरी इलाके में शनिवार सुबह नाले के पास काले प्लास्टिक में लिपटा लगभग ढाई महीने का भ्रूण मिला। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाले के किनारे पड़े काले प्लास्टिक को देखकर संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर उसके अंदर भ्रूण मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। डायल-112 में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्हें सड़क किनारे लगभग ढाई महीने का भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके। घटनास्थल पर मौजूद महिला समाजसेवी रूपा राज ने इस घटना को मानवता के लिए चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह भ्रूण को खुले में फेंकना समाज के लिए गंभीर विषय है, जिससे गलत संदेश जाता है और लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस बोली, जांच के बाद मामले का खुलासा होगा घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक अस्पताल है। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन और वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों ने इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण को किसने और किन परिस्थितियों में यहां छोड़ा। स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
Jan 10, 2026 - 15:48
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.