पंचकूला में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड:चाकू मारकर की आत्महत्या, दीवार से खून से लिखा मैसेज, आंध्र प्रदेश का रहने वाला

पंचकूला जिले के पिंजौर के अमरावती एंक्लेव में एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस को आशंका है कि युवक ने चाकू मारकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान हैदराबाद निवासी बांदला ऋषिकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने सुबह से कमरा बंद देखा। जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, इस दौरान उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्हें अमरावती के मकान नंबर 657 से सूचना मिली थी। चाकू मारकर आत्महत्या की आशंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो युवक फर्श पर खून से लथपथ मृत पड़ा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या की है। फर्श पर काफी खून फैला हुआ था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक बांदला ऋषिकेश हैदराबाद, आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। दिवार पर खून से लिखा मैसेज युवक ने 30 मार्च को अमरावती में वैदिक टेक्नोलॉजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी जॉइन की थी और 4 अप्रैल को ही इस मकान में रहने आया था। कमरे की दीवार पर खून से कुछ अंग्रेजी में लिखा हुआ था, हालांकि वह स्पष्ट नहीं था। मामले की जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

Apr 9, 2026 - 18:21
 0