कलेक्टर रेट बढ़ोतरी पर AAP का सरकार पर तंज:हांसी में राजेंद्र सोरखी बोले- भू-माफियाओं को फायदा, समय सीमा बढ़ाने की मांग

हांसी में प्रस्तावित कलेक्टर रेट में 15 से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने इस फैसले को जनविरोधी बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भू-माफियाओं के दबाव में कॉलोनाइजरों को फायदा पहुंचा रही है। सोरखी ने कहा कि यह फैसला पहले से महंगाई से जूझ रही जनता पर 'दोहरी मार' साबित होगा। उनके अनुसार, जमीन, मकान और रजिस्ट्री से जुड़े सभी खर्च बढ़ जाएंगे, जिसका सीधा असर आम आदमी और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए सोरखी ने आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। सोरखी ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित रेट 28 मार्च को अपलोड किए गए और आपत्तियां दर्ज करने के लिए 30 मार्च दोपहर 3 बजे तक का ही समय दिया गया, जिसमें रविवार की छुट्टी भी शामिल थी। उन्होंने इसे जनता की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कम से कम 30 दिन का समय देने की मांग की है। कई जिलों में कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी प्रस्तावित AAP ने दावा किया कि हिसार, अंबाला, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित कई जिलों में कलेक्टर रेट में भारी बढ़ोतरी प्रस्तावित है। उन्होंने अंबाला कैंट में आवासीय प्लॉट के रेट में अत्यधिक वृद्धि और रेवाड़ी में 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को अनुचित ठहराया। पार्टी ने फैसले पर रोक लगाने की मांग की पार्टी ने सरकार से इस फैसले पर रोक लगाने, आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा बढ़ाने और जनता को राहत देने के उपाय करने की मांग की है। गौरतलब है कि हरियाणा का 23वां जिला बनने के बाद हांसी क्षेत्र में पहली बार कलेक्टर रेट बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। इस कारण हाईवे के पास के क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का भी प्रस्ताव है।

Mar 30, 2026 - 21:50
 0