नूंह लघु सचिवालय में दो पक्ष भिड़े:पारिवारिक विवाद में हुई हाथापाई; पुलिस ने शांत कराया, सुनवाई के लिए बुलाया था

नूंह के लघु सचिवालय परिसर में एक पारिवारिक विवाद की सुनवाई के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। सुनवाई के बाद दो पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो बाद में मेन गेट के बाहर हाथापाई में बदल गई। इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, एक विवाहिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों को जांच के लिए लघु सचिवालय ऑफिस बुलाया था। सुनवाई के दौरान ही दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को शांत कराकर सुनवाई पूरी की गई। कहासुनी के बाद भड़का विवाद सुनवाई खत्म होने के बाद जैसे ही दोनों पक्ष बाहर निकले, मेन गेट के पास उनका विवाद फिर भड़क उठा। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Feb 19, 2026 - 18:49
 0