पानीपत शुगर मिल में किसानों ने मांगी सुविधाएं:एमडी से मिले किसान-मजदूर संगठन प्रतिनिधि; बोले- पेट्रोल पंप व सेवा केंद्र चालू हों

पानीपत के डाहर स्थित शुगर मिल में किसानों की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सोनू मालपुरिया ने अपने साथियों के साथ शुगर मिल के प्रबंध निदेशक (एमडी) संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मिल परिसर में पेट्रोल पंप, किसान सेवा केंद्र और चीनी विक्रय केंद्र स्थापित करने की अपील की गई है। संगठन ने तर्क दिया कि इन सुविधाओं से आसपास के किसानों और मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर की भीड़भाड़ को देखते हुए नया शुगर मिल कई साल पहले डाहर गांव में स्थापित किया गया था। पुराने शुगर मिल में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध थीं, लेकिन नए मिल में अब तक किसानों को ये सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। सुविधाएं बढ़ने से मिल की आय भी बढ़ेगी ज्ञापन में कहा गया है कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से शुगर मिल की अतिरिक्त आय बढ़ेगी और किसानों को भी फायदा होगा। संगठन ने मांग की कि इन प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को मिल परिसर में ही सभी आवश्यक सेवाएं मिल सकें। एमडी ने दिया सकारात्मक आश्वासन एमडी संदीप कुमार ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद बताया कि किसानों की इन मांगों को हरियाणा शुगर मिल फेडरेशन के एमडी तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। संदीप कुमार ने यह भी जानकारी दी कि नए शुगर मिल में किसानों की सुविधा के लिए पोस्ट ऑफिस खोलने की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही कार्य शुरू कर देगा। बैठक में कई किसान प्रतिनिधि रहे मौजूद इस अवसर पर किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सोनू मालपुरिया के साथ बिजेंद्र मलिक, प्रदीप नौल्था, कुलदीप बिहौली, मुकेश लोहारी, साधु नांदल, हवा सिंह मालपुर, हरि सिंह डाहर, बलवान सिंह डाहर और दयानंद भापरा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Mar 13, 2026 - 10:22
 0