नालंदा में सड़क हादसे में घायल किसान की मौत:सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे, फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
नालंदा में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में घायल किसान की मौत हो गई। रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतक प्रमोद प्रसाद(50) दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगा विगहा गांव के रहने थे। घटना एनएच-20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन की है। चाचा सतीश कुमार ने बताया कि सब्जी बेचकर प्रमोद प्रसाद बुधवार की दोपहर घर लौट रहे था। इसी बीच फोरलेन सड़क पार करने के दौरान गंगा विगहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Mar 5, 2026 - 12:52
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.