जुगाड़ गाड़ी-CNG ऑटो की टक्कर से महिला की मौत:अररिया में गोतनी गंभीर घायल, ससुर के साथ दोनों बहुएं लौट रही थी घर
अररिया में मंगलवार की रात CNGऑटो और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। यह घटना अररिया सदर प्रखंड के बेलवा से रानीगंज के बौसी जाने के दौरान गैयारी नहर के पास हुई। मृतकों की पहचान रानीगंज प्रखंड के बौसी वार्ड संख्या-12 निवासी रविंद्र शर्मा की पत्नी रीना देवी (35) के रूप में हुई है। हादसे में ऑटो पर सवार करीब 6 यात्री मामूली रूप से घायल हुए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों और ऑटो में मौजूद यात्रियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, अररिया पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रीना देवी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी गौतनी 40 वर्षीय कारी देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। बताया गया कि रीना देवी, कारी देवी और उनके ससुर बेलवा से अपने घर बौसी लौट रहे थे। इसी दौरान गैयारी नहर के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित जुगाड़ गाड़ी ने सीएनजी ऑटो को टक्कर मार दी। सीटी स्कैन कराने होने से पहले तोड़ी दम परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद करीब एक घंटे तक इलाज चला और चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। उनका कहना है कि सीटी स्कैन के लिए 4200 रुपए बताए गए। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पैसे की व्यवस्था करने में समय लग गया और इसी दौरान रीना देवी ने दम तोड़ दिया। उधर, सदर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मामले की सूचना यातायात थाना पुलिस को ओडी स्लिप भेजकर दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक मृतका का शव सदर अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में रखा हुआ था, जबकि घायल महिला का इलाज जारी था।