जींद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी, BJP विधायक के साइन बोर्ड पर वोट चोर का स्टिकर लगाने से नाराज

जींद में भाजपा विधायक के घर के बाहर लगे साइन बोर्ड पर कांग्रेस नेताओं द्वारा वोट चोर का स्टिकर लगाए जाने से भाजपा कार्यकर्ता खफा हो गए। रविवार की दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि यह ओछी मानसिकता है। दरअसल, शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह वोट चोर के स्टिकर लगा दिए। इसमें उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के अर्बन एस्टेट स्थित निवास के बाहर साइन बोर्ड और फोटो के नीचे भी वोट चोर का स्टिकर लगा दिया। इसकी वीडियो वायरल हो गई तो कार्यकर्ता खफा हो गए। कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी इस पर आज सुबह उचाना विधानसभा समेत जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता विधायक के आवास पर पहुंचे और यहां कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि यह ओछी मानसिकता है। उनके वोट चोरी नहीं हुए बल्कि उनके पल्ले वोट ही नहीं बचे हैं। ये भ्रामक प्रचार करने में लगे हैं। लोकसभा चुनावों में भी इन्होंने लोगों को गुमराह करने का काम किया। अब फिर से ये जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान बढ़ रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उचाना विधानसभा में उनकी जीत विपक्ष के नेताओं को हजम नहीं हो रही है। जनमत से जीते हैं : देवेंद्र अत्री ये बड़े लोग विधानसभा को अपनी जागीर समझते हैं, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार को सपोर्ट करने के सवाल पर देवेंद्र अत्री ने कहा कि चुनाव लड़ने का हर किसी को अधिकार है। उचाना अकेली ऐसी सीट नहीं है, जहां निर्दलीय का असर देखने को मिला, कई और भी ऐसी सीट रही है।

Aug 31, 2025 - 12:49
 0