कोसी नदी में डूबे किशोर का शव मिला:सुपौल में सोमवारी पर जल भरने के समय हुआ था एक्सीडेंट
सुपौल जिले के मरौना अंचल क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर कोसी नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर सुशील मुखिया का शव तीन दिन बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया। किशोर का शव घटनास्थल घोघररिया घाट से करीब तीन किलोमीटर दक्षिण गढ़ गांव के समीप पानी में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कमरेल पंचायत के शिरखररिया गांव, वार्ड संख्या-06 निवासी छोटे लाल मुखिया के पुत्र सुशील मुखिया के रूप में हुई है। सुशील दो भाइयों में छोटा था। सोमवार को वह अपने साथियों के साथ घोघररिया घाट स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा था। गढ़ गांव के पास पानी में बॉडी दिखा पूजा के लिए कोसी नदी से जल भरने और स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबकर लापता हो गया था। घटना के बाद कमरेल नदी थाना पुलिस, स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से लगातार नदी में उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने नदी में कई किलोमीटर तक खोजबीन कराई। गुरुवार को गढ़ गांव के समीप पानी में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की पहचान परिजनों से कराई गई। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार देर शाम मरौना सीओ अभिजीत कुमार ने बताया कि किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार परिजन को आपदा लाभ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से घटना की आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Aug 13, 2026 - 22:20
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.